विष्णु जी की आरती — ॐ जय जगदीश हरे
ॐ जय जगदीश हरे — भगवान विष्णु की आरती, मूल पाठ, लिप्यंतरण एवं मूल हिन्दी व अंग्रेज़ी अर्थ।
Composed by Pandit Shardha Ram Phillauri (19th century)
लाभ
यह उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय आरतियों में से है और अनेक पूजाओं के अंत में गाई जाती है। इसका भाव पूर्ण समर्पण का है।
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
oṁ jaya jagadīśa hare, svāmī jaya jagadīśa hare। bhakta janoṁ ke saṅkaṭa, dāsa janoṁ ke saṅkaṭa, kṣaṇa meṁ dūra kare॥
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का, स्वामी दुःख बिनसे मन का। सुख सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
jo dhyāve phala pāve, duḥkha binase mana kā, svāmī duḥkha binase mana kā। sukha sampati ghara āve, kaṣṭa miṭe tana kā॥
मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी, स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी॥
māta pitā tuma mere, śaraṇa gahū̐ maiṁ kisakī, svāmī śaraṇa gahū̐ maiṁ kisakī। tuma bina aura na dūjā, āsa karū̐ maiṁ jisakī॥
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥
tuma pūraṇa paramātmā, tuma antaryāmī, svāmī tuma antaryāmī। pārabrahma parameśvara, tuma saba ke svāmī॥
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता, स्वामी तुम पालनकर्ता। मैं मूरख खल कामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥
tuma karuṇā ke sāgara, tuma pālanakartā, svāmī tuma pālanakartā। maiṁ mūrakha khala kāmī, maiṁ sevaka tuma svāmī, kṛpā karo bhartā॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥
tuma ho eka agocara, sabake prāṇapati, svāmī sabake prāṇapati। kisa vidhi milū̐ dayāmaya, tumako maiṁ kumati॥
दीन-बन्धु दुःख-हर्ता, ठाकुर तुम मेरे, स्वामी रक्षक तुम मेरे। अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
dīna-bandhu duḥkha-hartā, ṭhākura tuma mere, svāmī rakṣaka tuma mere। apane hātha uṭhāo, apane śaraṇa lagāo, dvāra paṛā tere॥
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वामी पाप हरो देवा। श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥
viṣaya-vikāra miṭāo, pāpa haro devā, svāmī pāpa haro devā। śraddhā bhakti baṛhāo, santana kī sevā॥
तन मन धन सब कुछ है तेरा, स्वामी सब कुछ है तेरा। तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा॥
tana mana dhana saba kucha hai terā, svāmī saba kucha hai terā। terā tujhako arpaṇa, kyā lāge merā॥